फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरकाजी चेयरमैन ने किया कस्बे का भ्रमण

पुरकाजी चेयरमैन ने किया कस्बे का भ्रमण

Mon, 18 Jun 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी चेयरमैन ने किया कस्बे का भ्रमण
जलभराव से जल्द निजात दिलाएंगे
विज्ञापन

पुरकाजी। कसबे के लोगों की बारिश के दौरान मोहल्लों में जलभराव की शिकायत पर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने जेई के साथ कसबे का भ्रमण किया। लोगों को जल्द जलभराव से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।

कसबे में तेज बारिश के दौरान मेन बाजार, मौहल्ला पंजाबी कालोनी, थाने वाली गली, हलवाईयान, दक्षिणी चमारान आदि में कई फुट पानी भर जाता है। इस दौरान कुछ मकानों और दुकानों के अंदर पानी भर जाने से नुकसान भी होता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग पिछले कई वर्षों से नागरिक करते आ रहे हैं, मगर अभी तक इस समस्या का हल नहीं हो सका है। रविवार सुबह हुई तेज बारिश से जलभराव हो गया। परेशान नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर जलभराव से समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस पर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने जेई राम प्रसाद यादव के साथ कसबे में हाइवे पर दोनों ओर बने नालों सहित कई गली मोहल्लों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरवासियों को जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारी सरदार सुखपाल बेदी, इरशाद फरीदी, सलीम अहमद, शंकरलाल गोयल, अर्जुन गुप्ता, रोमी खुल्लर, संजीव छाबडा, मणीकांत गोयल, रिंकू मेहता, राजू सोढ़ी, अन्नू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed