{"_id":"5b26ad994f1c1bab6e8b861e","slug":"201529261465-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगेराम पहलवान को दिल्ली गौरव पुरुस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगेराम पहलवान को दिल्ली गौरव पुरुस्कार
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजनंदेश्वरी की सुरक्षा हो
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल की प्रसिद्ध महिला संत मां राजनंदेश्वरी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के संबंध में महामृत्युंजय मिशन संयोजक पंडित संजीव शर्मा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को शुक्रताल में मां राजनंदेश्वरी की सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने चाहिए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने और सत्यप्रकाश त्यागी ने कहा कि भाजपा के राज में संतों की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है। इस दौरान पूर्वग्राम प्रधान नीरज रायल, आदित्य आर्य, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विहिप और बजरंग दल ने
संगठन का किया विस्तार
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संगठन के पुरानी घास मंडी स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। संगठन के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर संयोजक की जिम्मेदारी अभिजीत सिंघ गंभीर, सह संयोजक आशीष सैनी, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख नवजोत सिंह पुरेवाल, नगर सह संयोजक रविकांत, नगर सह मंत्री अंकुर धींगरा को दी गई। शिव प्रखंड में हेमांग कुच्चल को प्रखंड सह मंत्री तथा साकेत प्रखंड से संयोजक राघव बजरंगी, मंत्री अनुराग थापा, सह संयोजक गुरकीरत सिंह, सह मंत्री नितिन पांचाल, छात्र प्रमुख अमन कुमार, गौड़ रक्षा प्रमुख विवेक शर्मा, प्रशांत त्यागी साप्ताहिक मिलन प्रमुख, उमेश पाल अखाड़ा प्रमुख, संपर्क प्रमुख गौरव कुमार, सत्संग प्रमुख अनुजकुमार, सह गोरक्षा प्रमुख मोनू पाल, अमन गोयल छात्र प्रमुख की घोषणा की गई। संचालन जिला मंत्री प्रदीप त्यागी तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने की। जिला सह मंत्री अतुल त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी चिराग,विशाल लोधी, आयुष सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन