{"_id":"5b142a794f1c1bf66e8b62bd","slug":"201528048249-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग विद्या भारतीय संस्कृति की धरोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग विद्या भारतीय संस्कृति की धरोहर
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में चल रहे बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चे समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें।
योगाचार्य जसवंत सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। अक्षिता पाल, खुशी गोयल, अंकुर, विपुल कुमार आदि बच्चों ने आसन, प्राणायाम और ध्यान का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आज योग की शिक्षा का प्रचार प्रसार भारत वर्ष से अनेक देशों में हो रहा है, जिसका श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है। पुन: भारत वर्ष विश्व गुरु बनने जा रहा है। योग विद्या भारतीय संस्कृति की धरोहर है। जसवंत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में योग विद्या के द्वारा रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सरकार सभी विद्यालयों में योग शिक्षा को अनिवार्य करने जा रही हैं। सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, योगेश्वर दयाल, राजसिह पुंडीर, संदीप पुंडीर, सोनू, अंकुर मान, विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।