फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   असम से लापता बेटे को पुलिस के साथ आकर ले गए पिता

असम से लापता बेटे को पुलिस के साथ आकर ले गए पिता

Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
असम से लापता बेटे को पुलिस के साथ आकर ले गए पिता
चरथावल। महीने भर से लापता युवक को सुपुर्दगी में लेने के लिए परिजनों के साथ असम पुलिस थाना चरथावल पहुंची। आईडी और एसडीएम का पत्र देखकर चरथावल पुलिस ने युवक को उसके पिता के सौंप दिया। करीब 10 दिन पूर्व चरथावल ब्लॉक के पास एक बस्ती में एक युवक को आवारा घूमते हुए थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह आसाम का रहने वाला है। एसओ ने आसाम के शिवनगर की डीएम और एसडीएम को नेट पर सर्च कर लापता युवक के बरामद होने की खबर दी। पुलिस हरकत में आई और उन्होंने परिजनों से मिलकर युवक के बारे में बताया। आसाम प्रशासन ने युवक को चरथावल थाने से लाने की प्रक्रिया पूरी की। वहां के एसडीएम का पत्र तैयार कराने के बाद पुलिस सोमवार को उसके पिता को लेकर लापता बेटे राजीव को लेने थाने पहुंच गई। आसाम के शिवनगर जिले के थाना नाजिरा के दरोगा मौजूद थे। पिता गायब बेटे से मिलकर गले लिपट कर खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed