{"_id":"5ad4f4834f1c1b76098b4e6c","slug":"201523905667-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति नहीं मिलने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति नहीं मिलने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।
शहर के तीनों डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तीनों कॉलेजों में ओबीसी के सभी छात्रों को पैसा नहीं मिल पाया है।
शहर में एसडी महाविद्यालय, छोटूराम डिग्री कॉलेज और डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं सोमवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे। डीएम के नाम पत्र एडीएम वित्त सियाराम मौर्य को ज्ञापन दिया। इसमें विद्यार्थियों ने बताया कि इन कॉलेजों में इस वर्ष छात्रवृत्ति नहीं आई है। विकास भवन में विभागों में भी कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकल पाया है। कोई भी कार्रवाई न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। विद्यार्थियों ने डीएम से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर हर वर्ष आने वाली छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की। विद्यार्थियों के आग्रह पर एडीएम ने डीआईओएस को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। खासकर ओबीसी के बच्चों को पैसा नहीं मिल पाया। प्रदर्शनकारियों में नितेश चौधरी, आशीष चौधरी, अभिषेक चौधरी, मनीष मलिक, अमन धीमान, विशाल मलिक, प्रिंस चौधरी, रश्मि, प्रीति, अंजली बालियान, नगमा, इमरान चौधरी, रुस्तम राणा, शाहरुख और मोहित आदि शामिल रहे।