{"_id":"5acd0b2f4f1c1b823d8b4661","slug":"201523387183-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का ऐलान कोरी अफवाह निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का ऐलान कोरी अफवाह निकली
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय यथावत खुले
खतौली। मंगलवार की सुबह प्रतिदिन की तरह व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलनी प्रारंभ कर दी थी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सफर करने के लिए लोग पहुंचे। सभी ट्रेनें निर्धारित समयानुसार चल रही थी। रोडवेज डिपो की बसों का भी समय से संचालन प्रारंभ हो गया था। बसों में यात्रियों ने सफर किया। शिक्षण संस्थाओं के बंद रहने के अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय यथावत खुले रहे। बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़भाड़ देखने को मिली। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज पुलिस बल के साथ सड़कों पर गश्त करते रहे। मुख्यालय से पुलिस अधिकारी पल-पल की खबर ले रहे थे। इस तरह से भारत बंद का एलान बिल्कुल कोरी अफवाह निकली।