फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिल के डीजीएम और किसानों के खिलाफ तहरीर

मिल के डीजीएम और किसानों के खिलाफ तहरीर

Sat, 07 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिल के डीजीएम और किसानों के खिलाफ तहरीर
छपार।
विज्ञापन

हरियाणा से गन्ना लेकर आ रहे किसानों को बरला के लोगों ने पकड़ लिया। मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे खाईखेड़ी मिल के डीजीएम, डीसीओ, तितावी समिति के सचिव का घेराव किया। बाद में बरला के किसानों ने डीजीएम समेत हरियाणा के पांच किसानों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

शुक्रवार को बरला क्षेत्र में कुछ लोगों ने गन्ने से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया। पूछताछ की गई तो यह गन्ना हरियाणा से भरकर लाया जा रहा था। इसको लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर खाईखेड़ी मिल के डीजीएम साईम अंसार, वरिष्ठ प्रबंधक अरुण कुमार, उप गन्ना प्रबंधक प्रदीप त्यागी समेत तितावी समिति के सचिव मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों का घेराव किया। पकड़े गए हरियाणा के किसान अनिल त्यागी, सतीश संजय व राममेहर आदि का कहना कि वे गन्ना मिल में नहीं कोल्हुओं में बेच रहे है। उधर, बरला के किसानों का आरोप है कि गन्ना माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना भरकर खाईखेड़ी मिल में तौल रहे है। हंगामे की सूचना पर जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव, तितावी गन्ना समिति के सचिव संजीव मोहन भसीन भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए किसानों की अधिकारियों के साथ खूब झड़प हुई। किसानों ने कहा कि पांच दिन से बरला का गन्ना सेंटर पड़ा है। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने बरला सेंटर से रोजाना दो हजार कुंतल गन्ना उठाए जाने का आश्वासन दिया है। बरला के ग्राम प्रधान अरविंद त्यागी की ओर से खाईखेड़ी मिल सईम अंसारी और हरियाणा के किसानों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed