{"_id":"5ac1218c4f1c1bf4618b4dfc","slug":"201522606476-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई का पेपर लीक होने के मामले को लेकर एबीवीपी ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। संगठन ने बोर्ड के डायरेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की।
एबीवीपी से जुडे़ छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सीबीएसई का पर्चा लीक होने के प्रकरण में डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पर्चा लीक होना एक गंभीर मामला है। विद्यार्थी पूरे साल मेहनत और लगन के साथ पढाई करते हैं। इस तरह की घटना से छात्रों का मनोबल टूटता है। प्रदर्शन करने वालों में डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष गौरव कुमार, अजय सागर, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
संगठन के बूते ही समाज को मिलता है हक
मुजफ्फरनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के जिला सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह पाल ने कहा कि राजनीति में संगठन के बल पर ही हक मिलता है।
रुड़की रोड पर पाल धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में प्रेम नारायण ने कहा कि समाज के युवाओं को जागृत होना होगा। बिना संघर्ष करे और बिना संगठन के समाज का उत्थान नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि रामकुमार पाल, बिल्लू बघेल, श्रीकांत पाल, चंद्रशेखर पाल, रविंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण पाल ने लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। अध्यक्षता ब्रजपाल धनगर और संचालन राजपाल एवं तरुण पाल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल, प्रधान कीर्तन पाल, भाजपा नेता हरेंद्र पाल, नरेंद्र पाल, ओमसिंह पाल सभासद, हनी पाल, संजय पाल, अमित पाल, विवेक पाल, राजेंद्र पाल, मुकेश पाल, अनुराग पाल, शरद पाल आदि रहे। जिलाध्यक्ष मोनू पाल ने इस अवसर पर कार्यकारिणी की घोषणा की। अवधेश पाल, विवेक पाल, बबलू पाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज पाल को जिला सचिव, सचिन पाल को नगर अध्यक्ष, अनुज पाल और शरद पाल को नगर महामंत्री, अनुराग पाल को नगर उपाध्यक्ष, प्रदीप पाल को नगर सचिव बनाया गया। राहुल पाल को बघरा ब्लाक का अध्यक्ष, जोनी पाल को चरथावल ब्लाक का अध्यक्ष, प्रदीप पाल को मोरना और पोपींद्र पाल को जानसठ ब्लाक का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
रालोद ने किया दलितों को समर्थन
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया दो अप्रैल को होने वाले दलितों के आंदोलन का रालोद समर्थन करेगा। दलितों और अति पिछड़ों को न्याय दिलाया जाएगा।
नालों की सफाई की मांग
मुजफ्फरनगर। भाजपा सभासद पिंकी वाल्मीकि ने शहर के नालों की सफाई की मांग की है। सभासद का कहना है कि बरसात से पहले शहर के समस्त नाले साफ होने चाहिए।
शराब समेत बंदी
पुरकाजी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को शराब समेत गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 121 शराब की बोतलें बरामद हुई है। पकड़े एक तस्कर मुनीर पुत्र फैय्याज से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके पास से एक कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।