फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हनुमत जयंती महोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन

हनुमत जयंती महोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन

Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हनुमत जयंती महोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने धाक जमाई
विज्ञापन

मोरना।
तीर्थनगरी शुक्रताल में चल रहे हनुमत जयंती महोत्सव में हनुमान धाम सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव व रंगमंचीय समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि स्वामी केश्वानंद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हनुमानधाम के कथा भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना में त्रिशा, वितांशी ने, माता सरस्वती वंदना में लक्ष्मी, आंचल और अतिथि स्वागत गीत खुशी, अंशिका व अन्य बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। इसके बाद देशभक्ति गीत जलवा तेरा जलवा के गीत पर टीम लीडर विजय के नेतृत्व में जोशीला नृत्य पेश किया गया। गुंजन ने धार्मिक भजन पर नृत्य किया। सवा रुपया गीत पर महिमा और हंसिका व हनुमान गीत पर शिवांक शर्मा की टीम ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति देने पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हास्य नाटक में आदित्य, वैभव, शिवा ने देशभक्ति गीत पर शगुन, कशिश ने, लोक गीत पर खुशी, कशिश ने और निबुड़ा निबुड़ा गीत पर शिवानी ने, डांडिया गीत पर रितु, लक्ष्मी, भूमिका आदि ने नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण खंडेलवाल ने किया। अध्यक्षता कथा व्यास आचार्य सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज व मुंबई मेट्रो ट्रेन के एमडी अंचल खरे ने की। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल तोमर, कवंरसेन गोयल, जितेेंद्र वर्मा, सुभाष, राजीव आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, आरके टंडन, चरणपाल, जितेंद्र प्रधान, राजकुमार, केलाशचंद आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं, स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, गीतानंद तीर्थ महाराज, सीताराम शास्त्री आदि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। आश्रम के मुख्य पुजारी ब्रह्मचारी आनंद महाराज ने बताया कि 30 मार्च को स्वामी केश्वानंद महाराज व स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को संत महापुरुषों के बीच महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

नेत्र मरीजों की निशुल्क जांच
हनुमत जयंती के अवसर पर रोटरी सुंदर लाल नेत्र चिकित्सालय चंदौसी के तत्वावधान में एक दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. जेएस गुहा की टीम में डा. कपिल, डा. विरेश कुमार, अंजू, राजवीर सिंह जयपाल आदि ने नेत्र मरीज महिलाओं व पुरुषों के नेत्रों की जांच कर नि:शुल्क दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed