फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों की पर्ची पर गन्ना डाल रहे माफिया

किसानों की पर्ची पर गन्ना डाल रहे माफिया

Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किसानों की पर्ची पर गन्ना डाल रहे माफिया
किसानों की पर्ची पर गन्ना डाल रहे माफिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना माफिया जिले में किसानों की पर्चियों पर गन्ना डाल रहे हैं। माफिया का यह खेल
गन्ना सोसायटी और मिलकर्मियों के साथ मिलीभगत के कारण चल रहा है। फर्जी पर्चियों और अवैध रूप से गन्ने की खरीद हो रही है। हरियाणा से आने वाले सैकड़ों ट्राले प्रतिदिन जिले की मिलों में ही हजम हो रहे हैं। गन्ना सोसायटी का खेल यहां तक है कि मृतक किसानों और भूमिहीन लोगों के नाम से भी पर्ची जारी कर दी गई।


जिले में गन्ना माफिया सोसायटी और चीनी मिलों के कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर खेल कर रहे हैं। प्रत्येक सोसायटी पर फर्जी पर्ची के फेर में किसान पिस रहा है। कई तो ऐसे मामले सामने आए हैं कि माफिया किसान की पर्ची पर गन्ना डालकर भुगतान भी ले उड़े। ऐसे ही तेवड़ा गांव के एक पीड़ित किसान मोहम्मद नबी ने बताया कि उसकी पर्ची पर आरोपी इकरामुद्दीन ने गन्ना डाल दिया। उसकी पर्ची 15 मार्च की थी जब वह खतौली मिल के तौल केंद्र पर गन्ना डालने पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसकी पर्ची नंबर 846004968 पर पांच दिसंबर को गन्ना डल चुका है। इकरामुदीन ने उसकी पर्ची पर अपने बैंक खाते का कोड मिल कर्मचारी से मिलीभगत कर बदलवा लिया। यह खेल सोसायटी और मिल दोनों की मिलीभगत से हुआ है। इसी तरह की घटना अन्य किसानों के साथ भी हुई है। पर्चियों में गड़बड़ी का सबसे बड़ा खेल रोहाना सोसायटी में हो रहा है। यहां कई मृतक किसानों की पर्चियां जारी हो रही है, ऐसे लोगों के नाम भी पर्ची जारी हुई, जो भूमिहीन है। लुहारी खुर्द गांव के नवाब की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी है, उसके नाम की 222214629 नंबर की पर्ची जारी हुई। इसी तरह दस वर्ष पहले मर चुके शमीम के नाम की भी पर्ची जारी हो रही है। जयपाल के नाम से पर्ची जारी हुई, जबकि इस नाम का कोई आदमी गांव में नहीं रहता। लुहारी खुर्द के किसान शाहिद का कहना है कि उसने सूचना के अधिकार में समिति से जानकारी मांगी तो उसे सूचना देने से मना कर दिया गया। शाहिद का आरोप है कि गन्ना समिति और मिल कर्मियों की मिली भगत से फर्जी पर्चियों और अवैध रुप से गन्ना खरीदने का खेल चल रहा है। अवैध रुप से खरीदे गये गन्ने की चीनी को प्रशासनिक अफसरों की मिली भगत से नंबर दो में ही बेचा जा रहा है। यह खेल मिल मालिकों को अंधेरे में रखकर खेला जा रहा है।
विज्ञापन




अब तक 22 माफिया पर कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव इस बात का खंडन करते है कि हरियाणा का गन्ना अवैध रूप से खरीदा जा रहा है, लेकिन यह स्वीकार करते हैं कि पर्चियों में गड़बड़ी का खेल चल रहा है। उनका कहना है कि इस खेल में अब तक वह 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। जिन मामलों में शिकायत आई है उनमें संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ ऑफिस में शिकायतकर्ता किसान नबी
- लुहारी खुर्द का किसान शाहिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed