{"_id":"5a96f28b4f1c1b2d068b93b3","slug":"201519841931-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में नागरिकों ने पूर्ति निरीक्षक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में नागरिकों ने पूर्ति निरीक्षक को घेरा
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। तहसील में नागरिकों ने राशन कार्ड कटवाने के विरोध में नागरिकों ने पूर्ति निरीक्षक का घेराव किया। नागरिकों ने राशन नहीं मिलने पर तहसील में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। पूर्ति निरीक्षक ने जांच करने का आश्वासन देकर नागरिकों को शांत किया।
भारतीय किसान मजदूर मंच के जिलाध्यक्ष वकील अहमद मंसूरी व सभासद गुलशन जहां के नेतृत्व में बुधवार को वार्ड 20 की महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में नागरिकों ने पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा का घेराव किया। नागरिकों का कहना था कि राशन डीलर ने मिलीभगत करके उनके नाम राशन कार्ड से कटवा दिए हैं। नतीजतन पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे पात्रता की श्रेणी में आते हैं, अगर उनको राशन नहीं मिला तो वे तहसील में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। पूर्ति निरीक्षक ने जांच करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों में वकील अहमद मंसूरी, गुलशनजहां, मुमताज, सोनी, वरिसा, शहनाज, नसीमा, सकीला, नफीस, नसीम, जीशान, वसीमा, नसरीन, मोसीना, आबिदा, अल्लारखी, हमीदन, नफीस आदि महिलाए व पुरुष शामिल रहे।