{"_id":"5a91ae844f1c1bca798bb917","slug":"201519496836-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केके जैन डिग्री कालेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केके जैन डिग्री कालेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
केके जैन डिग्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर महाविद्यालय के पुरातन और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्राचार्य डा. डीपी गोविल, सेवानिवृत्त प्राचार्य एसके माथुर, डा. एसएम कंसल, एससी अरोड़ा, डा. एसके गुप्ता, डा. एचके शर्मा, डा. एके गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुरातन छात्रों में भारतवीर, उमंग जैन, मुकेश चंद जैन, नरेश पालीवाल, सर्वजीत सिंह, पंकज गुप्ता, महेश गुप्ता, अरविंद गर्ग, नरेंद्र मिनोचा, शशि जैन, नरेंद्र कुमार जैन, रमेश गुर्जर, मोहम्मद कामिल, डा. रुबि रस्तोगी आदि को पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। धनप्रकाश जैन को मरणोपरांत महाविद्यालय की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर राजीव कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय को शिक्षण के क्षेत्र में संभावनाओं से भरी हुई संस्था बताया और समारोह की प्रशंसा की। समारोह के अध्यक्ष पंकज जैन ने प्रबंध समिति के पूर्व पदाधिकारियों के नाम पर सत्र 2019-17 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने एवं विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए स्वर्णपदक एवं प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किए। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आकांक्षा उपाध्याय, अनुराधा, केसर, रोहित कुमार, पूनम शर्मा, नेहा गुप्ता, स्नेहा रहे। मुजफ्फरनगर की प्राचार्या डा. सीमा जैन ने वार्षिक उत्सव को महाविद्यालय की एक नई शुरुआत बताया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांसद डा. संजीव बालियान ने महाविद्यालय की ऊंचाईयों के लिए प्रबंध समिति की प्रशंसा की। समापन पर प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. नीतू वशिष्ठ, डा. कमल किशोर, डा. नेमचंद जैन, डा. मनीष जैन, राजीव कौशिक, डा. अर्चना, डा. पंकज कुमार, आशीष जैन, डा. रीचा जैन, डा. शिवानी चौधरी, नेहा अग्रवाल, राकेश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके डायरेक्टर पारस चैनल, प्रोफेसर राजीव कुमार गुप्ता, शिक्षा अधिकारी मेरठ पीके जैन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व बार संघ उपाध्यक्ष सुरेश चंद रितु राज, उप्र के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष योगेश चंद जैन, सचिव मुकेश कुमार जैन, नगरपालिका अध्यक्षा बिलकीश, काजी जमील अहमद आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन किया।