{"_id":"5a8b16f84f1c1b9f268bb044","slug":"201519064824-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएस पब्लिक के वंश ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएस पब्लिक के वंश ने जीता स्वर्ण
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल के छात्र वंश भारद्वाज ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। स्कूल में उसका स्वागत किया गया। नेपाल में आयोजित अंतर राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अंडर-14 में 800 मीटर दौड़ में डीएस पब्लिक स्कूल के वंश भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय में वापस आने पर वंश का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि खेलों में पाकिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया, नेपाल के बच्चों ने भाग लिया। वंश का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। कोच विश्वदीप कौशिक ने बताया कि वंश का प्रदर्शन अन्य प्रतियोगिता में भी बेहतर रहा है।
एसडी कॉलेज में गणित प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के सचिव अखिलेश दत्त ने किया।
प्रदर्शनी में एमएससी गणित के छात्रों ने विभिन्न मॉडल्स द्वारा गणित विषय को दैनिक जीवन के साथ जोड़कर बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। नगर के विभिन्न कॉलेजों के बच्चों और शिक्षकों ने प्रदर्शनी को देखा। विभाध्यक्ष डॉ. सुधीर पुंडीर ने गणित विषय को रुचि कर बनाने के लिए इस विषय पर और प्रदर्शनी लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर छोटूराम कॉलेज के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, डीएवी कॉलेज के डॉ नवीन शर्मा, डॉ निर्देश पाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संयोजिका डॉ. रिम्पल सिंह पुंडीर, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. जीपी गुप्ता, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शुचि, डॉ. ममता, दीपक मित्तल, चिन्मय कौशिक रहे।