{"_id":"5a85d5ed4f1c1bfe7e8b5c1b","slug":"201518720493-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रत्याशियों के बीच होगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रत्याशियों के बीच होगी जंग
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 प्रत्याशियों के बीच होगी जंग
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के वार्ड 35 में अब 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिए। मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं।
जिला पंचायत के वार्ड 35 से 13 लोगों ने नामांकन किया था। बृहस्पतिवार को अशोक चौधरी और राजबाला ने अपना नाम वापस ले लिया। इन दोनों के नाम वापस लेने के बाद मैदान में 11 प्रत्याशी रह गए हैं। तीन बजे के बाद इन सभी को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए। इनमें खुर्शीदा को आरी, जमशेद को उगता सूरज, धरेंद्र को कप प्लेट, नीरज को कलम दवात, मनोज उर्फ पंकज सैनी को कुल्हाडी, योगेंद्र को केतली, विनोद को कैंची, शबीना को क्रेन, शुभानी को खजूर का पेड़, संजय को गमला, संजीव को गिटार निशान मिला है। चुनाव चिह्न जारी होते ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया। वार्ड 35 से जिला पंचायत सदस्य विक्रम सैनी के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है। 22 फरवरी को यहां वोट पड़ेंगे और 24 फरवरी को मतगणना होगी।