{"_id":"5a6f6a5f4f1c1bff388b5364","slug":"201517251167-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील जानसठ में 1 फरवरी को धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील जानसठ में 1 फरवरी को धरना
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तहसील जानसठ में एक फरवरी को धरना
मंसूरपुर। गांव नावला में आंदोलन जनकल्याण की बैठक में वक्ताओं ने निर्णय लिया कि विभिन्न मांगों को लेकर एक फरवरी को जानसठ तहसील में धरना होगा तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पूर्व प्रधान नरेंद्र त्यागी के आवास परिसर में आंदोलन जन कल्याण संगठन की बैठक हुई। संचालन संयोजक प्रमोद कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया निष्पक्ष हो, मुजफ्फरनगर से जानसठ जाने वाला मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। इस मार्ग का निर्माण कराया जाए। खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाया जाए, जिससे किसानों की फसल बर्बाद न हो। मांगों के समर्थन में एक फरवरी को जानसठ तहसील में धरना दिया जाएगा और एक ज्ञापन एसडीएम को भी सौंपेंगे। इस मौके पर सुधीर त्यागी, नानकचंद, निरंकार, धूम सिंह, सुरेशचंद, आकाश राठी, रोशन त्यागी, ब्रहमपाल, रामप्यारे सिंह, रामपाल, अश्वनी आदि ने विचार व्यक्त किए।
पांच वारंटियों को जेल भेजा
सिखेड़ा। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि दहेज के मामले में फरार सईदा, शकीला, साजिद व शहजाद निवासी गांव भिक्की व सुभाष को जेल भेजा है।