फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विभिन्न संगठनों ने मनाया मकर सक्रान्ति पर्व

विभिन्न संगठनों ने मनाया मकर सक्रान्ति पर्व

Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने मनाया मकर सक्रान्ति पर्व
बुढ़ाना। मकर संक्रांति का पर्व कस्बे और देेहात में धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति प्रात:काल से ही कस्बे व देहातों में चहल पहल दिखाई दी। कस्बे में विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से खिचड़ी, मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा तहसील परिसर में तथा ब्लाक कार्यालय के मंदिर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। संघ के बौद्घिक प्रमुख द्वारा प्रवचन किए गए। इसके बाद खिचड़ी का वितरण किया। कस्बे के बाला जी ग्रुप तथा कई स्वयंसेवी संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर खिचड़ी, रेवड़ी व मूंगफली का वितरण किया। भारत विकास परिषद के नेता मास्टर प्रेमचंद, नरेंद्र जैन, सतकुमार गोयल, अशोक गोयल आदि ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म के लिए विशेष स्थान रखता है। इसी कारण इसे परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed