{"_id":"5a57b8c54f1c1bde188b46fc","slug":"201515698373-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए ज्ञापन दिया
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए ज्ञापन दिया
तितावी। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में छात्रों ने हंगामा कर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर इस पर उचित निर्णय लेने का पक्ष रखा है। कॉलेज में छात्रों के हंगामे से अफरातफरी का माहौल रहा।
छात्र नेता शुभम बालियान के साथ छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि जनपद के अनेक कॉलेजों में चुनाव कराए जा चुके हैं। कॉलेज में भी चुनाव कराए जाएंगे। छात्रों ने प्राचार्या रीना का घेराव किया। छात्रों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, प्राचार्या ने बताया कि छात्रों ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह चुनाव नहीं चाहते हैं। उनके नाम से किसी ने फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। मामले को लेकर कॉलेज में राजनीति शुरू हो गई। प्राचार्या रीना ने कहा कि छात्रों के मांग पत्र को प्रबंध कमेटी के समक्ष रखा गया है। प्रबंध कमेटी ही मामले में अंतिम निर्णय लेगी।