फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकारी जमीन मुक्त कराने की मांग

सरकारी जमीन मुक्त कराने की मांग

Sat, 30 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन मुक्त कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में रोहाना खुर्द की 300 बीघा सरकारी जमीन मुक्त कराने की मांग की गई है। इस जमीन पर दबंगों का कब्जा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने भेजे पत्र में कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अफसरों की लापरवाही से कब्जा कर लिया गया है। अधिकारी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं देेेते हैं। राजस्व और चकबंदी विभाग एक-दूसरे पर टाल रहे हैं।
विज्ञापन


सत्संग समारोह 31 को
मुजफ्फरनगर। श्री रामरतन नूरी स्वरुप पारब्रह्म दरबार में 31 दिसंबर को सत्संग का आयोजन होगा। दो दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में एक जनवरी को भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी आचार्य राकेश पांचाल ने दी।
विज्ञापन


पराशर को बनाया सलाहकार
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के पश्चिम के प्रभारी सूर्यप्रताप राणा ने अभिजीत पराशर को प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है। इस अवसर पर हुई बैठक में राजकुमार राणा, सिद्धांत राणा, अजय प्रताप, मदनपाल सिंह, अभिषेक पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल ने डीआई की शिकायत की
मुजफ्फरनगर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विनय मित्तल ने प्रदेश के कारागार मंत्री और अपना दल के नेता जय कुमार जैकी को भेजे पत्र में औषधी निरीक्षक जगवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जिले में नारकोटिक्स में आने वाली दवाओं की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। बिना लइसेंस के मैडिकल स्टोर चलवाये जा रहे हैं। सरकार की नीति के विपरित लाईसेंस के लिए चक्कर कटवाये जा रहे हैं।


शिशु मंदिर में कराया योग
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में योग एवं प्राणायाम का कार्यक्रम हुआ। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आए योग शिक्षक सचिन भारद्वाज, विशाल चौहान और सूर्यदेव शाह ने योग कराए। यह भी बताया कि सूर्य भेदी प्राणायाम से सर्दी से बचाव किया जा सकता है। सूर्य नमस्कार से शरी चुस्त, लचीला और स्वस्थ रहता है। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्रबुद्धे ने अतिथियों का सत्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed