फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पैंठ मैदान से बलपूर्वक हटाया गया अतिक्रमण

पैंठ मैदान से बलपूर्वक हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पैंठ मैदान से बलपूर्वक  हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने अफसरों से लोग उलझे
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पैंठ मैदान में अतिक्रमण कर रखे गए खोखों को अदालत के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने हटवा दिया। चेतावनी पर भी जिन दुकानदारों ने अपने खोखे नहीं हटाए, उन्हें जेसीबी से हटवा दिया गया। इस दौरान खोखे मालिकों और पुलिस प्रशासन के बीच हंगामा और नोकझोंक हुई। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा।
कस्बे के पैंठ मैदान को लेकर नगर पंचायत और आर्य परिवार के बीच पिछले चार दशक से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष उक्त भूमि पर अपना दावा जता रहे थे। पुलिस के मुताबिक हाल ही में कोर्ट ने अपने फैसले में आर्य परिवार के बेनामे को निरस्त कर नगर पंचायत को उक्त भूमि का मालिक करार दिया था। उक्त भूमि पर लगभग 150 से अधिक खोखे रखे हुए थे। निर्णय आने के बाद से ही पुलिस प्रशासन भूमि को कब्जामुक्त करने के प्रयास में जुटा था। प्रशासन ने खोखे हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ मालिकों ने अपने खोखे नहीं हटाए। बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और जेसीबी मशीन मंगवा ली। पुलिस ने एक बार फिर स्वयं खोखे हटाने की चेतावनी दी। इस पर अधिकांश ने अपने खोखे हटा लिए, जिन्होंने नहीं हटाए उनके खोखे जेसीबी से बलपूर्वक हटा दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और खोखे मालिकों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस प्रशासन ने विरोध को नजरअंदाज करते हुए जेसीबी चलवाकर भूमि को कब्जामुक्त कर दिया। उधर, प्रशासन द्वारा खोखे हटाए जाने के विरोध में कस्बे के दुकानदारों ने बाजार बंद कर रोष व्यक्त किया। कार्रवाई के दौरान एडीएम प्रशासन, एसपी देहात अजय सहदेव, तहसीलदार बुढाना रतनलाल वर्मा, सीओ बुढाना हरिराम यादव के अलावा शाहपुर, बुढाना, भौराकलां, रतनपुरी आदि थानों का फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील कर दिया कसबा
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। प्रशासन ने पैंठ मैदान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने पैंठ मैदान को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रशासन ने सुबह सवेरे ही कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया था। आसपास के थानों के अलावा भारी तादाद में पीएसी बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed