{"_id":"5a3022714f1c1ba7668b9ac6","slug":"201513103985-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन में शॉट सर्किट होने से धुंआ उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन में शॉट सर्किट होने से धुंआ उठा
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल वैन में शॉर्टसर्किट होने से धुआं उठा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। स्कूल में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल की वैन में अचानक इंजन के तारों की वायरिंग में शॉर्टसर्किट होने से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख बच्चों में अफरातफरी मच गई। चालक के वैन रोकने पर ग्रामीणों ने सकुशल बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों व एक अन्य वाहन के चालक ने वायरिंग के तारों को तुरंत हटा दिया, जिससे वैन में आग लगने से बच गई।
गांव अंतवाड़ा निवासी चालक राजेंद्र नगर के एक स्कूल की वैन चलाता है। मंगलवार की सुबह चालक राजेंद्र गांव निठारी, हाजीपुर, अहमदगढ़ आदि गांवों से 12-13 बच्चों को वैन में लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। जानसठ रोड पर गांव लिसौड़ा के पास अचानक वैन के इंजन के तारों की वायरिंग में शॉर्टसर्किट होने से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देखकर बच्चों में अफरातफरी मच गई। चालक ने कार को गांव के पास ही रोक लिया। ग्रामीणों ने भी कार से धुआं उठते देखा, तो उन्होंने वैन से बच्चों को बाहर निकला लिया। इसके बाद एक वाहन चालक व ग्रामीणों ने मिलकर वैन के तारों की वायरिंग को अलग किया। वायरिंग को अलग करने पर वैन में आग लगने से बच गई।