{"_id":"5a26e2644f1c1bf4688bf767","slug":"201512497764-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान निवासी अशोक पुत्र वेदपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। गांव के अन्य किसानों ने पानी तथा मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। मगर, तब तक किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसान ने पुलिस को सूचना दी है।
सरचार्ज लाभ योजना का लाभ उठाएं
जानसठ। विद्युत निगम के एसडीओ भुवन राज सिंह ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से 25 मार्च तक सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरचार्ज माफी योजना की अवधि बढ़ाकर 25 मार्च कर दी है। वंचित उपभोक्ता शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठाएं। योजना के बाद छूटे उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत बिल जमा न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।