{"_id":"59ac4df84f1c1b726a8b48e1","slug":"201504464376-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन का मुख्यालय पर आज धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन का मुख्यालय पर आज धरना
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान संगठन का मुख्यालय पर आज धरना
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। ब्लाक में हुई अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
रविवार को ब्लाक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के संरक्षक गांव तिसंग के प्रधान चौधरी खलील गुर्जर ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव सोंहजनी के ग्राम प्रधान व सचिव पर शौचालय को लेकर गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शौचालयों का पैसा सीधे ग्रामीणों के खाते में आ रहा है। ग्राम प्रधान संगठन इसके विरोध में चार सितंबर को डीएम कार्यालय के सामने धरना व प्रदर्शन करेगा। संचालन हाजी महबूब ने किया। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पहलवान, रतन सिंह, बबलू, संजीव कुमार, सोनू गुर्जर, अनुज, तेजपाल, मानवेंद्र, मांगेराम भड़ाना, राजेश सैनी, नरेश कुमार, सौरभ काकरान, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, रवि चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, प्रवीण कुमार, मोहम्मद जाकिर आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।