फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज में जी बटन से जीरो बैलेंस का टिकट

रोडवेज में जी बटन से जीरो बैलेंस का टिकट

Mon, 07 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज में जी बटन से जीरो बैलेंस का टिकट
‘जी’ बटन सेे जीरो बैलेंस का टिकट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने के लिए रोडवेज डिपो पूरी तरह से तैयार है। रविवार को डिपो पर ईटीआईएम को अपग्रेड करने के साथ परिचालकों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। टिकट मशीन में रूट चयन के बाद परिचालक जी का बटन दबाएगा तो जीरो बैलेंस टिकट निकलेगा। जबकि पुरुष यात्रियों के लिए रूट के साथ नंबर-8 का बटन दबाकर मूल्य का टिकट जारी होगा।
रोडवेज डिपो में इलैक्ट्रिक टिकट इश्यू मशीन (ईटीआईएम) की पूर्ति और अपडेट रखने के लिए ट्राइमैक्स कंपनी कार्य करती है। इसके माध्यम से ही ईटीआईएम में रूटचार्ट और किराये की संख्या फीड की गई है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर करने की घोषणा से परिचालक हैरान थे। बस में टिकट बनाने की जिम्मेदारी परिचालक के कंधों पर होती है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन बस में महिलाओं के साथ पुरुष भी यात्रा करते हैं। जिसके चलते टिकट बनाए जाने को लेकर परेशानी थी। इस मसले को ट्राइमैक्स कंपनी सुलझा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को डिपो में कंपनी के कर्मचारियों ने ईटीआईएम को अपग्रेड किया। ईटीआईएम में साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। इसके माध्यम से फ्री यात्रा यानि जीरो बैलेंस का टिकट जारी होगा। हालांकि यह व्यवस्था 24 घंटे के लिए की गई है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए सभी रूटों पर बसों के संचालन का खाका तैयार किया गया है। प्रत्येक प्वाइंट से चालक यात्रियों को पिकअप करेगा। सभी महिलाओं को बस में फ्री सफर की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह काम करेगा साफ्टवेयर
ईटीआईएम में बसों के रूट और किराया सीट का फीड किया गया है। रविवार की रात 12 बजे से ईटीआईएम में जैसे ही परिचालक रूट चयन, रूट कोड डालकर मशीन पर 8 का बटन दबाकर एंटर करेगा तो मूल्य का टिकट जारी होगा। जबकि इसी प्रक्रिया के साथ रूट चयन, कोड कर मशीन में जी का बजट दबाएगा तो जीरो बैलेंस का टिकट निकलेगा। रोडवेज डिपो पर अनुबंधित और निगम की बसों को रविवार रात से रजिस्टर मैनटेन करने के साथ निकाला गया है। लंबी दूरी की बसों को पहले रवाना किया गया है। कर्मचारियों के साथ चालक-परिचालकों को भी पूरी तरह से गाइड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed