फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया

जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया
पिच्छियों पर रक्षा सूत्र बांधे
विज्ञापन

खतौली। बड़ा बाजार स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व अंतसमती, अमर्षमती माता जी के सान्निध्य में मनाया गया। अष्ट, द्रव्य थाली सजाओ व सात सौ मुनियों पर उपसर्ग नाटिका का मंचन किया गया। भजन प्रस्तुत किए गए। पिच्छियों पर रक्षा सूत्र बांधकर साधु, संतों व धर्म की रक्षा का श्रावकों ने संकल्प लिया।

धर्मसभा में माताजी अंतसमती व आमर्षमती ने बताया भारतीय संस्कृति में समय समय पर अनेक त्योहार, उत्सव आकर हम सभी को जागृत करते हैं। रक्षा पर्व सभी को कर्तव्यनिष्ठा, वात्सल्य एवं सहिष्णुता का पाठ सिखाता है। जैन दर्शन के अनुसार इस पर्व का प्रसंग विष्णु कुमार मुनिराज तथा अकंपनाचार्य आदि 700 मुनिराजों से जुड़ा हुआ है। धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से किया गया। रविवार को प्रात:काल में नित्य नियम पूजन, शांतिधारा व अभिषेक किया गया। श्रीपाल सराफ, मुकेश, राकेश, शीलचंद, बल्लू सराफ, प्रमोद, सुरेंद्र, प्रवीण किराना, सुशील, मीनू, सुधीर, रामकुमार, विपिन, नीरज जैन प्रवक्ता, सोनी, विपिन, प्रज्ञा, बीना, स्नेह, रजनी प्रवक्ता, रीतु, राजरानी, गीता, नमिता, सविता, शांति, मीनू, ममता, महेंद्री, सुधा, अलका, अजय, पारस, अनुपम आढ़ती, सुदेश, शशांक, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed