फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमसीए निखारेगा गेंदबाजों का हुनर

एमसीए निखारेगा गेंदबाजों का हुनर

Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
एमसीए निखारेगा  गेंदबाजों का हुनर
एमसीए निखारेगा जूनियर गेंदबाजों का हुनर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन जिले के युवा जूनियर गेंदबाजों का हुनर तराशेगा। सात दिनों तक स्टेडियम में प्रशिक्षण देकर जूूनियर गेंदबाजों को बल्लेबाज को चकमा देने के गुर सिखाए जाएंगे। खास यह है कि गेंदबाजों के प्रशिक्षण की वीडियोग्राफी की जाएगी।

क्रिकेट टीम में जितना अहम किरदार बल्लेबाजों का है, उतना ही गेंदबाजों का रहता है। इसको लेकर जनपद की प्रतिभाएं निखारने के लिए एमसीए ने प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मध्यम गति के गेंदबाजों के लिए सात दिवसीय दिन का प्रशिक्षण शिविर लगेगा, जिसमें शामली और मुजफ्फरनगर के अंडर 23, अंडर 19, अंडर 16, अंडर 14 आयु, 15 आयु वर्ग के गेंदबाज को टिप्स दिए जाएंगे। एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि देश के पूर्व तेज गेंदबाज और पंजाब ,उत्तर प्रदेश से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले उबैद कमाल स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को आधुनिक तकनीक पर आधारित मैन्युअल और वीडियोग्राफी के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे। खिलाड़ियों का चयन सोमवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा, ताकि युवा गेंदबाजों को निखरने का मौका मिले। शुक्रवार को बैठक कर एमसीए ने यह जानकारी दी है। बैठक में भीमसेन कंसल, भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा, इंद्र माथुर, प्रवीण मालिक, ओमदेव सिंह, विकास राठी और रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed