{"_id":"594ebac64f1c1bdf118b48eb","slug":"201498331846-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन के बाद शनि को लगाया 56 भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन के बाद शनि को लगाया 56 भोग
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शनि अमावस्या पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। इस दौरान भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया।
श्रीशनि धाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ भीड़ अटूट लाइन में बदल गई। शनि अमावस्या पर भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। उधर, सुबह सात बजे मानव कल्याण परिषद के संयोजक प्रेम प्रकाश अरोरा ने सुंदर कांड महायज्ञ किया। श्री शनि धाम मंदिर में भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक करने के बाद 56 भोग लगाया गया। शनिदेव के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मनोकामना के धागे राशि के स्तंभों पर बांधे। पूजन कार्य पंडित केशवानंद पंत और पंडित आशीष भारद्वाज ने संपन्न कराया। मौके पर ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, मलखान सिंह सैनी, अमित, मुकेश, सतीश, शिवम, आशीष आदि मौजूद रहे।