{"_id":"62c87d6bf6042e38836c9a35","slug":"200-people-of-the-district-who-went-on-amarnath-yatra-safe-muzaffarnagar-news-mrt5961881152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर गए जिले के 200 लोग सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर गए जिले के 200 लोग सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमपुरी निवासी राहुल भारद्वाज ने बताया कि जिले के किसी यात्री को दिक्कत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आने से दस श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिले में भी बेचैनी का माहौल बन गया। जिले से करीब दो सौ श्रद्धालु यात्रा पर गए हैं, लेकिन सभी पूरी तरह सुरक्षित है।
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ टेंट को बहा ले गई, जिस कारण काफी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। करीब 40 टेंट बहने की सूचना है। शहर के प्रेमपुरी निवासी राहुल भारद्वाज ने बताया कि जिले के अलग-अलग जत्थों में दो सौ लोग हैं। सबके सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से हादसा हुआ और लोग पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। लोगों की मदद की जा रही है। नेटवर्क नहीं होने के कारण यहां से अधिकतर लोग कॉल नहीं कर पा रहे हैं। हादसे के बाद हमने जिले के लेागो से संपर्क किया है, सभी सुरक्षित है।