{"_id":"5f7e0acc8ebc3e67a0335508","slug":"20-thousand-prize-go-smuggler-arrested-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt505020261","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड के बाद गिरफ्तार बीस हजारी बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नावला-फुलत मार्ग पर बुधवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 20 हजार के इनामी आजाद गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश पर गोतस्करी व पशु चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस बुधवार दोपहर गंगनहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने नावला-फुगाना मार्ग पर आरोपियों की घेराबंदी कर ली। सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 20 हजार का इनामी आजाद निवासी शराफत कालोनी खतौली है, जबकि फरार बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बाइक, तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी आजाद के खिलाफ गोतस्करी और पशु चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। खतौली कोतवाली से आरोपी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था।

पुलिस मुठभेड में पहुंची पुलिस फोर्स।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ा तमंचा व कारतूस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन