फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 person awarded Fakhr-e-Deoband Award

20 शख्सियत फख्र-ए-देवबंद अवार्ड से सम्मानित

Sat, 11 Jan 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
20 person awarded Fakhr-e-Deoband Award
सम्मान समारोह में डा. अनुज गोयल को सम्मानित करते डा. नवाज देवबंदी समेत अन्य अतिथि - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। मौलाना हसीब मेमोरियल सोसायटी की ओर से चिकित्सा, शैक्षिक, सामाजिक, कानूनी व लेखन के क्षेत्र में अमूल्य सेवाएं देने वाली नगर की 20 शख्सियतों को फख्र-ए-देवबंद अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि शेखुल हिंद हाल में आयोजित हुए सम्मान समारोह में प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन डा. उबैद इकबाल आसिम ने कहा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी ने नगर की सांझी विरासत को कायम रखते हुए बिना भेदभाव आपसी सौहार्द का कायम रखा। जिसके चलते उन्हें नगर की जनता ने पालिकाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा था। अध्यक्षता कर रहे अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि दिवंगत मौलाना हसीब ने पूरी जिंदगी गरीब व बेसहारा लोगों की नि:स्वार्थ भाव से नगर और आमजन की सेवा की है। शायर डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि सिद्दीकी महान परंपराओं के रखवाले थे। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सचिव डा. अनवर सईद, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, सलीम कुरैशी, तहसीन खां, दीपकराज सिंघल व डा. अशोक गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डा. अख्तर सईद, डा. डीके जैन, डा. अख्तर सईद, डा. अनुज गोयल, डा. अरविंद गोयल, डा. सलीमुर्रहमान, डा. आजम, डा. शालिनी खुराना, डा. जावेद अख्तर, सेठ कुलदीप कुमार, सुषमा देवी, मौलाना नदीमुलवाजदी, डा. मुईदुज्जमा, डा. जावेद अख्तर, डा. नौशाद अली, डा. उबैद इकबाल, तहसीन खां, अशोक गुप्ता और एसडीएम राकेश कुमार समेत 20 शख्सियतों को फख्र-ए-देवबंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन सैयद वजाहत शाह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक माविया अली, अदील सिद्दीकी, सबा हसीब सिद्दीकी, काजी फरहान, मौलाना शारिक, नसीम अंसारी एड. मास्टर मुमताज अहमद, नजम उस्मानी, खलीलुर्रहमान खान, जावेद अंसारी, मौलाना मुर्तजा, मो. अयाज, फहीम अख्तर सिद्दीकी, अनवर खां, मौलाना असजद, मो. सरवर, फैजी सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed