फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 magistrates deployed to deal with the agitation of electricity workers

Muzaffarnagar News: बिजली कर्मियों के आंदोलन से निपटने को 20 मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 21 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
20 magistrates deployed to deal with the agitation of electricity workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम कर्मियों की ओर से किए जा रहे कार्य बहिष्कार और 29 मई से प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। आपूर्ति सुचारू रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मजिस्ट्रेट स्तर के 20 प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग बिजली घरों की जिम्मेदारी सौंपकर नोडल नामित किया गया है। सभी सप्लाई केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। डीएम उमेश मिश्रा ने अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, वाटर वर्क्स, पंप कैनाल, राजकीय नलकूप एवं महत्वपूर्ण कार्यालय के लिए विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम की ओर से निर्देशित किया गया है कि जनपद में सब स्टेशन ब्रेकडाउन एवं मेंटिनेंस करने के लिए जहां भी रनिंग कांटेक्ट चल रहा है, उसमें जिले के ठेकेदारों से सेवा ली जा सकती है। ब्रेकडाउन लेते समय नामित अधिकारी सुरक्षा नियमों का संपूर्ण ध्यान रखेंगे। विद्युत कार्यशाला शामली रोड, विद्युत भंडार केंद्र सुजडू, कंट्रोल रूम, नगरीय क्षेत्र के विद्युत स्टेशनों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

n कंटिंजेंसी प्लान किया गया तैयार : ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि कर्मियों की हड़ताल और अन्य किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए निगम की ओर से कंटिंजेंसी प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी समस्या के समाधान के लिए एजेंसी और ठेकदारों की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed