फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 lakh ransom demanded by sending a message on Facebook

Muzaffarnagar News: फेसबुक पर मेसेज भेजकर 20 लाख की मांगी रंगदारी

Fri, 31 Oct 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
20 lakh ransom demanded by sending a message on Facebook
तितावी । गांव धनसैनी निवासी किसान से फेसबुक आईडी पर मेसेज भेज कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। धनसैनी निवासी विकास की खेती की जमीन गांव बनत जिला शामली में है। विकास कई वर्ष पहले बनत से आकर अपनी रिश्तेदारी धनसैनी में रहने लगा था। यहीं पर मकान बना लिया। जबकि खेती की जमीन बनत में ही है। विकास की कुछ जमीन हाईवे में चली गई। उस जमीन के मुआवजे की रकम लाखों में मिली थी। विकास फेसबुक अकाउंट चलता है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक आईडी पर एक मेसेज आया कि 20 लाख का इंतजाम कर, नहीं तो अंजाम भुगत लेना। विकास ने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया। चार दिन पहले फेसबुक पर मेसेज भेजकर एक व्यक्ति ने खुद को प्रधान सन्नी का भतीजा बताते हुए रुपये की मांग की और नहीं देने पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी। विकास ने गांव वालों व सन्नी प्रधान को बताया। गांव में पंचायत हो गई। सन्नी प्रधान ने बताया कि उनका कोई भी भतीजा नहीं है और जो है वो चार पांच साल की उम्र के हैं। इसके बाद ग्रामीण और प्रधान विकास के साथ थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस ने बताया कि यह काम किसी शरारती तत्व का है। रंगदारी का मेसेज आईडी से डिलिट कर दिया गया है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed