सामूहिक योजना में 20 कन्याओं की शादी कराई
जानसठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक परिसर में 20 कन्याओं की शादी रीति-रिवाजों के साथ कराई गई।
ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तहसील क्षेत्र की 20 कन्याओं की शादी सामूहिक रूप से कराने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब व निर्धन कन्याओं की सामूहिक शादी कराना एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इस दौरान बीडीओ संत प्रकाश ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी। सभी कन्याओं की शादी में चांदी की पाजेब, चुटकी, बर्तन, कपड़े व 35000 रुपये का चेक दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना की विस्तार से जानकारी दी। समारोह में हिंदू कन्याओं की शादी भोपा से आए पंडित अंकित व मुस्लिम कन्याओं की शादी मौलाना नदीम द्वारा रीति-रिवाजों के साथ कराई गई है। वहीं, नवविवाहित जोड़ों के ऊपर लोगों ने फूल बरसा कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में बबलू प्रधान, नाहर सिंह टिकोला, मनोज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र नागर द्वारा किया गया।