फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 couples tied the knot in Sadar Block

सदर ब्लॉक में विवाह बंधन में बंधे 20 जोड़े

Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
20 couples tied the knot in Sadar Block
सदर ब्लॉक में विवाह बंधन में बंधे 20 जोड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को सदर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में 20 युवक-युवतियों की शादियां कराईं गईं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कौशल विकास ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से दिए जाने वाले 51 हजार रुपये के उपहार भेंट किए।

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा रविवार को सदर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर ब्लॉक क्षेत्र के 20 निर्धन युवक-युवतियों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह योजना इसलिए है, जिससे हर बेटी का कन्यादान हो सके। उसके परिवार को उसकी शादी के लिए कर्जा न लेना पड़े और शादी के बाद वह सुखी जीवन जी सके। रविवार को शादी करने वाले 20 नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से 35 हजार रुपये धनराशि का चेक, दस हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान व दूल्हा-दुल्हन के कपड़े व जेवरात आदि भेंट किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना कुमारी, सदर ब्लॉक बीडीओ डॉ. नेहा शर्मा और पंकज कुमार समेत अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed