{"_id":"5ee7b0298ebc3e42ef42e57b","slug":"20-contract-drivers-terminated-in-roadways-muzaffarnagar-news-mrt486583465","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में 20 संविदा चालकों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में 20 संविदा चालकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में 20 संविदा चालकों की सेवा समाप्त
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल से पहले से ही गैरहाजिर चल रहे रोडवेज के 20 चालकों की एआरएम ने संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि संविदा पर नए चालकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को टेस्ट लिया जाएगा।
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में वर्तमान में नियमित चालकों की संख्या मात्र 34 है, जबकि डिपा के बेडे़ में शामिल 202 बसों में से 137 बसें निगम की और 65 अनुबंधित है। निगम की बसों पर नियमित चालक कम होने के कारण संविदा पर चालकों की नियुक्ति की गई है। बीते तीन माह में कोराना काल के चलते 20 चालक गैरहाजिर चल रहे थे। उन्हें तीन बार नोटिस भी भेजा गया, मगर वो ड्यूटी पर नहीं लौटे। एआरएम ने बताया कि इन 20 चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में उन्हें लिखित में अवगत करा दिया गया है। एआरएम ने बताया कि डिपो में चालकों की कमी हो गई है, जिसे पूरा करने के लिए हर शुक्रवार को नए चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए चालकों को शुक्रवार को टेस्ट होगा। उन्होंने बताया कि अनलॉक में अब डिपो से करीब 65 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। हालांकि अभी भी यात्रियों की कमी है।