{"_id":"5cacde08bdec2214645382e7","slug":"191554832904-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य समागम ने स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य समागम ने स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
ये देश का कर्ज है, वोट हमारा फर्ज है
देवबंद (सहारनपुर)। साहित्य एवं सामाजिक संस्था साहित्य समागम के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता स्लोगन गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का महत्तव समझाते हुए उन्हें प्रेरित किया गया।
लाल मस्जिद पर गोष्ठी में डा. शमीम देवबंदी ने कहा कि मतदाता दिवस हम भारतीयों का महापर्व है। इसे हम सबको जोश और जिंदादिली के साथ मनाना चाहिए, क्योंकि मतदान हमारे देश की प्रगति और विकास तय करता है। उन्होंने नारा दिया सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। डा. एसए अजीज ने नारा था सूरज चांद सितारा, एक-एक वोट हमारा। मुनीब अंसारी ने मतदाताओं को यूं जागरूक किया ये सबसे आह्वान करो, मतदान करो, मतदान करो। डा. सादिक देवबंदी ने कहा पहले मतदान बाद में जलपान। चांद देवबंदी का स्लोगन यूं रहा ये देश का कर्ज है वोट हमारा फर्ज है। डा. उसामा ने कहा ये सबको स्वीकार है, वोट तो अधिकार है। डा. पुष्पेंद्र कुमार ने स्लोगन दिया अपना कर्म निभाएंगे वोट डालने जाएंगे। इनके अलावा डा. फरमान, डा. दिलशाद, मनीष गुप्ता, नौशाद अली, दीपक कुमार, अनुज आदि ने भी विभिन्न स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को बूथों की तरफ चलने को प्रेरित किया। गोष्ठी में डा. अब्दुल समी, सुहेल कुरैशी, नवेद अंसारी, फहीम खान, मो. साजिद, शुऐब कुरैशी, रमीज अंसारी आदि रहे।