फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गन्नों से लदा ट्रक पलटा

गन्नों से लदा ट्रक पलटा

Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
गन्नों से लदा ट्रक पलटा
खतौली। सफेदा बाईपास पर गांव शेखपुरा में गन्नों से लदा ट्रक पलट गया। जिस कारण यातायात करीब 18 घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

सफेदा बाईपास से गन्नों के ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली शुगर मिल में जाते हैं। गांव शेखपुरा में करबला के सामने मोड़ पर सड़क जर्जर होने के कारण बृहस्पतिवार शाम गन्नों से लदा ट्रक अचानक पलट गया। चालक तथा क्लीनर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सड़क के बीच ट्रक पलटने से बाईपास का यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार दोपहर जेसीबी मशीन की मदद से गन्नों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया गया। दुल्हैंडी की छुट्टी होने के कारण कोई दुकानों के बाहर नहीं खड़ा था और दुकानें भी बंद थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। कई वर्ष पूर्व इसी स्थान पर ट्रक पलटने से गन्नों के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई थी तथा कई ग्रामीण घायल हो गए थे।


कैश काउंटर रविवार को खुलेंगे
खतौली। एसडीओ विद्युत तेजवंत गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी कैश काउंटर खुलेंगे। उपभोक्ता छुट्टी वाले दिन भी अपना बिजली बिल जमा करा सकेंगे। सरचार्ज समाधान योजना एकमुश्त जमा योजना की अंतिम तारीख 25 मार्च है। उपभोक्ता इसका लाभ उठाते हुए बकाया बिजली बिल जमा कर छूट पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed