{"_id":"5c8bebe8bdec22140c42b3cb","slug":"191552673768-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव महापुराण व्यक्ति के उद्घार का सरल साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव महापुराण व्यक्ति के उद्घार का सरल साधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ग्राम अजमतगढ़ के शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिव महापुराण का आयोजन किया गया। कथा व्यास संजीव शंकर ने कहा कि कलयुग में शिव महापुराण ही व्यक्ति के उद्धार का सरल साधन है।
उन्होंने कहा कि कलिकाल में शिव नाम अपने आप में पूर्ण नाम है जिसका स्मरण करने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा व्यास ने कहा कि श्रवण, कीर्तन और मनन तीनों भगवत प्राप्ति के सरल साधन हैं। यह तीनों साधन उपलब्ध न होने की स्थिति में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने उत्तानपाद की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि एक छोटे से आठ ईंटों का शिवालय और पार्थिव शिवलिंग की पूजा से श्रीकृष्ण के गुरु जैसे पद प्राप्त करना भगवान शिव की कृपा से ही संभव हुआ। मौके पर एसएन चौहान, कीर्तिवर्धन, प्रवेंद्र दहिया, नरा प्रधान वीरेंद्र सैनी, दिवाकर सैनी, पंकज दीवान, प्रवेश विमान, ब्रजवीर सैनी, रामकुमार सैनी, केसर धीमान, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।