फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चरथावल समिति में किसानों के केसीसी ऋण की अवधि बढ़ेगी

चरथावल समिति में किसानों के केसीसी ऋण की अवधि बढ़ेगी

Thu, 14 Mar 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चरथावल समिति में किसानों के केसीसी ऋण की अवधि बढ़ेगी
चरथावल। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति की संचालकों की बैठक में पांच साल के लिए कृषकों की ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। किसानों की समस्याओं की तत्परता से निपटाने के लिए समिति प्रतिनिधियों ने विचार रखे।
विज्ञापन

बुधवार को चरथावल समिति कार्यालय पर चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सचिव जयवीर सिंह ने कार्यवाही शुरू की। बताया कि समिति से जुड़े 18 ग्रामों के अधिकांश किसानों क्रेडिट कार्ड की सीमा इसी वित्त वर्ष में समाप्त हो रही है। पांच सालों के लिए किसानों को समुचित कार्रवाई करने के बाद केसीसी बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी संचालकों ने सहमति प्रदान की। एक एकड़ भूमि पर 26400 रुपये ऋण वितरण का प्रावधान है। जिन किसानों की पांच साल की केसीसी ऋण अवधि पूरी हो गई है, उनको नवीनीकरण के लिए नई खतौनी, हिस्सा प्रमाण पत्रों के साथ गारंटरों के आधार कार्ड भी दाखिल करने होंगे। वर्तमान में समिति की ऋण सीमी 19 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सीमा 40 लाख की उर्वरक ऋण सीमा का प्रस्ताव पारित किया गया। महाबलीपुर के संचालक वेदप्रकाश बोस त्यागी और उप सभापति कांति देवी शर्मा ने किसानों को समय से ऋण मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया। सुरेंद्र सिंह, अमरीश कुमार, भोपाल सिंह, जहीर अहमद, लिपिक सतीश गुप्ता, विजेंद्र कुमार, रमेश चंद त्यागी, योगेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed