{"_id":"5c87fc1ebdec221452749b67","slug":"191552415774-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी के सर्टिफिकेट को लेकर डीएम से मिले टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी के सर्टिफिकेट को लेकर डीएम से मिले टिकैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरी के सर्टिफिकेट को लेकर डीएम से मिले टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत हिंदू जुलाहा जाति के लोगों के साथ डीएम से मिले। बुढ़ाना तहसील में इन लोगों के एससी के प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया। टिकैत ने कहा कि पूरे प्रदेश में और जिले की दूसरी सभी तहसीलों में एससी के प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने डीएम अजय शंकर पांडेय को बताया कि बुढ़ाना तहसील में हिंदू जुलाहा जाति को कोरी के एससी के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। संपूर्ण जिले की सभी तहसीलों और प्रदेश के सभी जिलों में कोई समस्या नहीं है। केवल बुढ़ाना तहसील में ही समस्या है। उनके साथ आए हिंदू जुलाहा जाति के लोगों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। लेखपाल और तहसीलदार अपनी हठधर्मिता पर उतर आए हैं। डीएम अजय शंकर पांडेय और एडीएम वित्त आलोक कुमार चौधरी राकेश टिकैत को आश्वासन दिया कि कोरी समाज के लोगों की समस्या का निदान किया जाएगा।