{"_id":"5c816ce9bdec2213e76c15fe","slug":"191551985897-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजलहेडा में गोशाला का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजलहेडा में गोशाला का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजलहेड़ा में गोशाला का किया शिलान्यास
छपार। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक और बीडीओ ने गोशाला का शिलान्यास व भूमि पूजन किया।
गांव तेजलहेडा में तीन दशक पूर्व शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम को गोशाला के लिए दान दी गई 20 बीघा भूमि पर गोशाला का शिलान्यास मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल व पुरकाजी बीडीओ तुलसीराम प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। उसके बाद हवन कर भूमि पूजन किया गया। विधायक ने बताया कि जंगलों घूम रहे आवारा पशुओं के लिए पूरे मुख्यमंत्री के आदेश पर गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव बड़कली, तुगलपुर में निर्माणाधीन है और पुरकाजी में बनकर तैयार हो चुकी है। सभी गोशालाओं का खर्च सरकार वहन करेगी। उक्त गोशाला दस लाख रुपये में बनेगी, जिसका मनरेगा, ग्राम पंचायत, विधायक निधि व सरकार से के खर्च से निर्माण होगा। कृपाल दास जी महाराज, एडीओ ओमबीर सिंह, अनिल त्यागी जेई, नरपत सिंह प्रधान, विकास कुमार, मांगेराम, सुभाष, किरण सिंह, प्रीतम सिंह, ब्रहसिंह, नरेश कुमार, जोनी, दीपक, पोबिंद, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।