{"_id":"5c5dd776bdec2254606a6c4b","slug":"191549653878-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से जिले में फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से जिले में फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से जिले में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरसों की तैयार फसल पर ओले गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। गेहूं, आलू और सब्जी की फसलों को भी नुकसान है। बारिश से शहर की सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल भरा रहा। सड़के पानी से भरी रही।
भारी बारिश और ओलावृष्टि जिले की जनता के लिए आफत बनकर आई। बृहस्पतिवार की रात में हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि उप निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को है। इस समय सरसों की फसल पकने को तैयार खड़ी थी। तैयार फसल पर ओला गिरने से यह नीचे बिछ गई। इससे किसानों का अधिक नुकसान हुआ है। इसी के साथ ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भी नुकसान है। आलू और सब्जी की फसलों को भी आंधी और ओलों से नुकसान हुआ है। उधर, रात में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। शिवचौक पर भी इतना पानी भरा था कि लोगों के दुपहिया वाहन तक पानी में बंद हो गए।
बिजली नहीं आने से जनता रही परेशान
मुजफ्फरनगर। आंधी और तेज बारिश का असर विद्युत व्यवस्था पर पड़ा। रात्री में शहर की जनता को बिजली नहीं मिली। सुबह विद्युत निगम ने पूरे शहर में आपूर्ति को सुचारु किया। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि आपूर्ति को पूरे जिले में सुचारु कर दिया गया है।