फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इओ व चेयरमैन के खिलाफ सभासद मैदान में उतरे

इओ व चेयरमैन के खिलाफ सभासद मैदान में उतरे

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
इओ व चेयरमैन के खिलाफ  सभासद मैदान में उतरे
ईओ और चेयरमैन के खिलाफ सभासद मैदान में उतरे
विज्ञापन

मोरना। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक को बीमारी का बहाना बनाकर बार-बार स्थगित करने तथा नियम विरुद्ध कार्य करने सहित विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं को लेकर सभासदों ने चेयरमैन व ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सभासदों ने एडीएम को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को बोर्ड की सभा आहूत की गई थी। बैठक के स्थगित करने को लेकर सभासदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सभासद व पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह चेयरमैन व ईओ मनोज कुमार द्वारा बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया जाता है। आरोप है कि चेयरमैन व ईओ साठगांठ कर विकास कार्यों को दिशाहीन कर रहे हैं, जिससे कस्बे के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले एक वर्ष में केवल दो या तीन बोर्ड की बैठक ही आयोजित की गई, जबकि नियमानुसार प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक आहूत की जानी चाहिए। आरोप है कि मनमाने तरीके से टेंडर प्रक्रिया व भुगतान किया जा रहा है। सभासदों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ईओ मनोज कुमार के स्थान पर तैनात हुए अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि वह दो दिन से लगातार कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन चेयरमैन बीमारी का बहाना बनाकर उन्हें चार्ज नहीं दे रहीं हैं। सभासदों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। हंगामा करने वालों में सभासद दीपक कुमार, अहसान, राजीव, शमशाद, नाजिमा, जोगिंद्र, उमा, पुष्पा, विनेश, गुलफाम, अजय कुमार, रामबीर सिंह, देवेंद्र शर्मा, मेहरबान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed