{"_id":"5c40cfb7bdec2273314f2c18","slug":"191547751351-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिवसीय कायाकल्प सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिवसीय कायाकल्प सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
पुरकाजी। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा कायाकल्प योजना के अंतर्गत छह दिवसीय चौथे सत्र का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के शिक्षा के स्तर को कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई। जिला कोआर्डिनेटर प्रथम धनपाल सिंह ने अध्यापकों को गतिविधि, एक बुढ़िया ने बोया दाना, गाजर का था पौधा उगाना आदि कराई, ताकि बच्चे ऊब ना पाएं और खेल खेल में शिक्षा के प्रति लगाव बना रहे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर विवेक यादव व मोतीराम, शैलेंद्र ने अध्यापकों को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि आप प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को दें, ताकि बच्चें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल कर सकें। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, दुष्यंत शर्मा, मधुसूदन शर्मा, बाबूराम, योगेंद्र सिंह, पंकज, सीमा, मुकेश कुमार, अमित कुमार, बिरजू कुमार, वंदना शर्मा, रूकमेश, कोमल, सुशील कुमार, जल सिंह, परूषोत्तम आदि का सहयोग रहा।