{"_id":"5c38eaddbdec22732d01fae9","slug":"191547234013-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के स्कूलों में रही लोहडी पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के स्कूलों में रही लोहडी पर्व की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्कूलों में रही लोहडी की धूम
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में लोहडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मदर्स प्राइड, आइडियल किड्स और किड्जी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
किड्जी प्ले स्कूल में लोहडी एवं मकर संक्रांति पर्व का आयोजन धूमधाम से हुआ। विद्यालय के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में शामिल है। यह पर्व प्रति वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। लोहडी पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है। कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने कहा कि यह त्यौहार सर्दियों के अंत को दर्शाता है। शीत ऋतु जाने पर मकर संक्रांति मनाते हैं। इस दौरान बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी, पोपकार्न वितरित किए गए। बच्चों ने पंजाबी परंपरा के अनुसार नृत्य प्रस्तुत किए। उधर, मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में डायरेक्टर डॉ. रिंकू एस गोयल ने कहा कि लोहडी का पर्व भारत की रंग बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। नव ऊर्जा एवं नए संकल्प के साथ यह पर्व हमारी परंपराओं एवं मान्यताओं को आत्मसात करने के अवसर प्रदान करता है। स्कूल के बच्चे पंजाबी ड्रेस पहनकर भंगड़ा किया। मूंगफली, रेवड़ी डालकर लोहडी जलाई गई।
वहीं, नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में लोहडी एवं मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर सभी बच्चों को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में वीरा दी लोहरी, ढोल बजदा की प्रस्तुती से सभी का मन मोह लिया। स्कूल निदेशक पीके जैन ने कहा है कि स्कूल में सामाजिक पर्वों को मनाने का उद्देश्य नन्हें मुन्नों को भारतीय संस्कृति से अवगत करना है। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को लोहडी एवं मकर संक्रांति पर्व के संबंध में बताया।