फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ऋणमाफी के नाम पर किसानों के साथ बड़ा धोखा

ऋणमाफी के नाम पर किसानों के साथ बड़ा धोखा

Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ऋणमाफी के नाम पर किसानों के साथ बड़ा धोखा
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। जिन किसानों का कर्जा माफ हुआ था अब उन किसानों को यह कहा जा रहा है कि वह कर्जमाफी की श्रेणी में नही आ रहे हैं। इसलिए उनके खाते से पैसे वापस लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कर्जमाफी का ऐसा छलावा सामने आने पर किसान खून के आंसू रो रहा है। बुधवार को गंगदासपुर गुर्जर में किसानों के आह्वान पर पहुंचीं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर को किसानों ने आपबीती सुनाई। किसानों ने बताया कि सरकार अब उनसे कर्जा वापस ले रही है। फिर कर्जमाफी किस बात थी। इसके बाद पुंडीर पीड़ित किसानों को साथ लेकर एसबीआई शाखा में पहुंचीं। जहां उन्होंने मैनेजर से इस संबंध में बातचीत की। शशिबाला ने मैनेजर से पूछा कि किसान के खाते से पैसे वापस क्यों निकाले जा रहे हैं। मैनेजर ने जवाब दिया कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यह सरकार की पॉलिसी है। जिन किसानों ने पैसे निकाल लिए थे उनका नया खोता खोलकर ओवरड्राफ्ट लोन दिया जा रहा है। जिससे बैंक गन्ने के भुगतान से वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसान की मर्जी के किसानों के खातों पर होल्ड लगाया जा रहा है। कुछ किसान ऐसे भी थे जिनके घर में शादी थी और वह बैंक में पैसा लेने पहुंचे, लेकिन खाता होल्ड होने के कारण वह पैसा नहीं निकाल सके। शशिबाला ने कहा कि अकेले एक गांव से ही करीब 32 किसान ऐसे मिले हैं जिनके खातों से पैसा वापस जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसान को गुमराह किया गया है। कर्जमाफी के चक्कर में किसान और कर्जबंद हो गया है। किसान आदेश चौधरी, जोध सिंह, वचन सिंह आदि ने बताया कि सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। जिसका जवाब किसान समय आने पर देगा। इस मौके पर उनके साथ अभिषेक पुंडीर, शिवेंद्र पुंडीर, जयप्रकाश पाल, सतपाल पाल, सुभाष गुर्जर, विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, एसबीआई गंगदासपुर शाखा के प्रबंधक जे.एस. बावरा ने बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 के बीच जिन किसानों ने पैसा जमा कर दिया उसे कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला था। उन्होंने माना कि करीब 22 किसानों के खातों से पैसा वापस जा चुका है। यह अकेले उनकी शाखा का ही मामला नहीं है बल्कि पूरे रीजन का है। उन्होंने कहा कि ओवरड्राफ्ट लिमिट कर कर्जा देकर उसे वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed