फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेराई सत्र 201

पेराई सत्र 201

Thu, 20 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पेराई सत्र 201
किसानों की आपूर्ति समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र के लिए किसानों को प्री कैलेंडर का ग्रामवार वितरण शुरू कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि किसानों को प्री कैलेंडर उपलब्ध कराने का उद्देश्य यह है कि किसान भाई देख लें कि उनके भू-जोत और गन्ना क्षेत्रफल, बेसिक कोटा, बैंक खाता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, गन्ना ढुलाई साधन के अनुसार आपूर्ति हेतु कुल पर्चियां सही सही दर्ज हो गई है, ताकि आगामी पेराई सत्र में उन्हें अपने गन्ने की आपूर्ति हेतु किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए।
डीसीओ ने कहा कि यदि प्री कैलेंडर के आधार पर कोई शिकायत है तो किसान भाई अपनी आपत्ति तत्काल अपने गन्ना सुपरवाइजर, गन्ना समिति अथवा गन्ना विकास परिषद को प्राप्त करा दें, जिससे कि मौके पर ही उनकी आपत्ति दूर कराई जा सके। जनपद की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों में 26 से 30 सितम्बर के मध्य गन्ना सर्वे सट्टा सूची प्रदर्शन मेला लगेगा।
विज्ञापन

पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ का सम्मेलन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ ने सम्मेलन का आयोजन किया। सफाई कर्मियों की समस्याओं को उठाया गया।
मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हमें ईमानदारी के साथ अपना काम करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री शील कुमार, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अजय राजपूत ने विचार रखे। अध्यक्षता कुल्लनदेवी ने की और संचालन ललित मचल ने किया। जयभगवान, सचिन, जयपाल, ओमकार, चंद्रशेखर, सुदेश, लक्ष्मी, मनोज, सुंदरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed