{"_id":"5ba15323867a55019d61730e","slug":"191537299235-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमर्जिया फिल्म को लेकर सिख समाज ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमर्जिया फिल्म को लेकर सिख समाज ने जताया रोष
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को लेकर सिख समाज में रोष
मुजफ्फरनगर। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘मनमर्जिया’ के विरोध में सिख समाज के लोगों ने पोस्टर जलाए। फिल्म के प्रदर्शन को बंद कराने की मांग को लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में सिख समाज का अपमान किया गया है। डीएम को दिए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म में अभिषेक बच्चन अपनी पगड़ी उतारकर सिगरेट पीता है। और फिल्म की हिरोईन भी सिगरेट पीती है। इस दृश्य से सिख समाज में आक्रोश है। चेतावनी दी कि अगर फिल्म बंद नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पडे़गा। ज्ञापन देने वालों में सतनाम सिंह हंसपाल, दीपक गंभीर, गजेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरुप्रीति सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभुदयाल सिंह मलिक, सुरेंद्र सिंह कोहली, गुरुचरण सिंह बांगा, गुरुबचन सिंह, हरख्याल सिंह, अजीत सिंह, अमरदीप सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस कथूरिया आदि रहे।