{"_id":"5b9571e9867a55014118d497","slug":"191536520681-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टनरशिप कर लाखों की रकम व मशीनें हड़पीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टनरशिप कर लाखों की रकम व मशीनें हड़पीं
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पार्टनरशिप कर लाखों की रकम व मशीनें हड़पीं
मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला रहमतनगर निवासी इमरान ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसने बड़ौत निवासी यूनुस खान के साथ मशीनरी का काम शुरू किया था। इसके लिए गांव बझेड़ी स्थित नफीस अहमद के प्लॉट में प्लांट लगाया गया था। आरोप है कि साझीदार यूनुस ने फर्म के संयुक्त बैंक खाते से बिना उसे बताए कई लाख की रकम अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली। जानकारी मिलने पर इमरान ने उसके साथ साझेदारी खत्म कर दी, जिसके लिए 24 जून को हिसाब-किताब तय करने की बात हुई। आरोप है कि यूनुस खान ने प्लॉट मालिक नफीस से साठगांठ कर एक दिन पहले ही प्लांट के ताले तोड़कर वहां से लाखों कीमत की मशीनें व कच्चा माल चोरी कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टेंपो रुकवाकर युवक को पीटा, मोबाइल छीने
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव सुजड़ू की खालसा पट्टी निवासी रूपेश ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह टेंपो से विगत रात्रि शहर से घर लौट रहा था। आरोप है कि डीएम आवास के निकट पीछे से दो बाइकों पर आए युवकों ने टेंपो रुकवाकर रूपेश को नीचे उतार लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे दो मोबाइल छीन लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।