{"_id":"5b94189e867a557ea65a48af","slug":"191536432286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की छठी पर भक्तिमय हुआ माहौल
मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव पर मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल आदि के प्रसाद का आनंद लिया।
शिव मंदिर साकेत में भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह के समय हवन का आयोजन हुआ। मुख्य यज्ञमान ब्रिजेश दीक्षित, सुबोध दीक्षित रहे। इसके बाद कीर्तन का आयोजन हुआ। भजनों पर बच्चों और महिलाओं ने नृत्य किया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर लोग झूमते रहे। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रजनीश, अंकित, मनोज, कमलकांत, राजकुमार, दर्शनलाल, राकेश आदि रहे। शहर कोतवाली स्थित मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पवन वर्मा, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुशील गोयल, राकेश त्यागी, बलविंद्र एवं कोतवाली का स्टाफ शामिल रहा।