फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बामनहेड़ी पुल पर बड़ा हादसा टला

बामनहेड़ी पुल पर बड़ा हादसा टला

Sat, 18 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बामनहेड़ी पुल पर बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरनगर। शहर के बामनहेड़ी रेलवे पुल पर शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चरथावल-कुटेसरा मार्ग की मुसाफिरों से भरी बस पुल पर चढ़ते समय अचानक पिछले पहिये का एक्सल टूटने से कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि न तो बस की चपेट में कोई अन्य वाहन आया और न ही बस पुल के किनारे तक पहुंची।
विज्ञापन

चरथावल-कुटेसरा मार्ग पर वाया रोहाना चलने वाली प्राइवेट रूट की बस शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर आ रही थी। उक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे। जैसे ही यह बस देवबंद मार्ग से आकर बामनहेड़ी पुल पर चढ़ने लगी, अचानक उसके पिछले पहिये का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से बस अचानक एक जोरदार झटके से पीछे की तरफ झुक गई और कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। बस को झटका लगने व उसके बेकाबू होते ही उसमें सवार मुसाफिरों को अनहोनी का डर सताने लगा, जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। इसके बावजूद बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को काबू से बाहर नहीं होने दिया और अनियंत्रित बस को कुछ दूरी पर ही रोक दिया। इसके बाद बस से सभी यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें अन्य वाहनों से शहर की तरफ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि चालक ने नहीं खोए होश
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित बामनहेड़ी पुल के दोनों तरफ रेलवे ट्रैक के साथ ही गहरी खाई है। पुल पर दोनों तरफ रेलिंग भी नहीं लगी हैं। ऐसे में यदि एक्सल टूटने से बेकाबू हुई बस घिसटते हुए पुल के किसी भी किनारे तक पहुंचती, तो उसका नीचे गिरना तय था, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में जिसने भी उक्त हादसे को देखा, उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed